आज की तेज़ भागती जिंदगी में लोगों के मन में “डर ओर घबराहट” एक गंभीर विषय बन गया है। घबराहट एक हद तक काबू हो जाती है, लेकिन जब घबराहट लिमिट से बाहर हो जाए, और उसका अटैक आने लगे, तो ऐसी अवस्था को हम English मे “Panic Attack” कहते है। पैनिक अटैक बहुत लोगो को होता है, लेकिन ये सबसे ज़्यादा उन लोगो को होता है, जो मन से बहुत संवेदनशील होते है, विनम्र स्वाभाव के होते है, या वो लोग जो “Overthinking” करते है। अगर आपको भी Panic attack आते है, और आप इससे बुरी तरह से जूझ रहे है, तो इस लेख को पूरा धैर्य के साथ पढ़े, क्युकी इस लेख मे हम पैनिक अटैक के हर तरह के Treatment और Panic attack को हर तरह से Overcome करने पर बात करेंगे।
Content Navigation
Note: इस विषय से जुड़ी और उपयोगी जानकारी के लिए इन लेखों को भी पढ़ सकते हैं। 👇
- डिप्रेशन के कारण, लक्षण ओर सेफल इलाज
- 30 डिप्रेशन कोट्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप बिना दवा के डिप्रेशन को खत्म कर पाएंगे।
- डिप्रेशन क्या है ओर इससे बाहर निकलने के तरीके
- क्या यह सिर्फ शर्म है या सोशल एंजायटी डिसऑर्डर
पैनिक अटैक क्या होता है? What is Panic Attack in Hindi
घबराहट का एक ऐसा अटैक जिसमे दिल तेज़ धड़कने लगे, सांस फूलने लगे, मन में बेवजह डर (जैसे मौत का डर) पैदा हो, और समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हो क्या रहा है, मन की ऐसी स्तिथि को हम पैनिक अटैक (Panic Attack) कहते हैं। पैनिक अटैक से घबराने की बात नहीं है, क्योंकि ये अटैक हमेशा के लिए नहीं होता बल्कि कुछ परिस्तिथियो में आता है। लेकिन सही जानकारी, आत्मविश्वास और स्वयं सहायता से Panic Attack पर काबू पाया जा सकता है।
पैनिक अटैक का हिंदी मे मतलब क्या है? Panic Attack Meaning in Hindi
“Panic Attack Meaning in Hindi” clear है,
जैसा कि शब्द से ही समझ आता है:
- Panic का मतलब होता है- घबराहट
- Attack का मतलब होता है- हमला
जब मन पर घबराहट का बहुत ताकतवर तरीके से हमला हो, जो नियंत्रण से बाहर हो, उसे हम “Panic Attack“कहते है। Panic attack किसी भी उम्र से शुरू हो सकता है, लेकिन ये 18 से 40 के बीच की आयु मे सबसे ज़्यादा देखा जाता है।
पैनिक अटैक के लक्षण | Panic Attack Symptoms in Hindi
पैनिक अटैक के लक्षण (Panic attack Symptoms) अचानक, और बहुत तेज़ी से महसूस होते हैं। इसलिए इन Symptoms को Hindi मे समझना भी ज़रूरी है। जब Panic attack आता है, तब मरीज मे ये Symptoms देखे जाते है,
- दिल की धड़कन का तेज़ हो जाना (Heart Palpitations)
- सांस लेने में दिक्कत (Shortness of Breath)
- सीने में दर्द या जकड़न
- चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
- हाथ-पैर कांपना
- ज्यादा पसीना आना
- अचानक तेज़ डर या घबराहट
- ऐसा महसूस होना कि कुछ बुरा होने वाला है
- अपने ऊपर नियंत्रण खोने का डर
- दूसरों के द्वार जज करे जाने का डर
- अंतर्मन में डर ओर नकारात्मकता का हावी होना।
जानिए आसान भाषा में Stress का मतलब- Stress Meaning in Hindi
ज़हरीला रिश्ता क्या होता है? | Toxic Relationship Meaning in Hindi
Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Kare? 7 असरदार उपाय जो आपकी नींद तुरंत वापस लाएँगे
Panic Attack Symptoms in Hindi (2026): कारण, लक्षण और तुरंत राहत के उपाय
Overthinking se kaise bache ? 10 प्रभावी उपाय ओवरथिंकिंग को रोकने के (2026)पैनिक अटैक कैसा होता है? How is Panic attack feels like
कई लोग ये नहीं जानते की Panic Attack kaise hota hai ( How is panic feels like ) क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी परिस्तिथि में अचानक आपका दिल बहुत तेज़ धड़कने लगे, बिना वजह पसीना आने लगे, बॉडी लैंग्वेज बदल जाए और मन मे नकारात्मक ख्यालो की बाद सी आ जाए? आपको ऐसा लगे कि लोग आपको जज कर रहे है, आप सबके बीच में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। या ऐसा महसूस होना कि अचानक कभी भी मौत आ सकती है। ऐसी परिस्तिथि में आप खुद के अंदर गहराई से डूब जाते हैं, और बाहरी दुनिया से जैसे कट जाते हैं। किसी को ये नहीं मालूम पड़ता है कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है। आप किसी से अपने परेशानी शेयर नहीं कर पाते। ये सब पैनिक अटैक के लक्षण (Panic Attack Symptoms in Hindi) हैं।
पैनिक अटैक मे क्या होता है? What Happens in Panic Attack
Panic attack दो तरीके के होते है।
1. माइल्ड पैनिक अटैक
जिसमें आप खुद के विचारों की ताकत से नियंत्रण में कर लेते है।
2. एक्सट्रीम पैनिक अटैक
जिसमें आपको एक डॉक्टर और दवा (medicine) की जरूरत पड़ती है। Panic attack me kya hota hai ये मैने आपको पहले भी बताया, अब जानते हैँ, साइंटिफिकली जब पैनिक अटैक आता है, तब बॉडी कैसे रिएक्ट करती है। असल में पैनिक अटैक शरीर का नेचुरल स्ट्रेस रिस्पॉन्स होता है। जब हमारे दिमाग को लगता है कि कोई खतरा है, तो बॉडी तुरंत रिएक्शन देती है, जिस वजह से:
- दिल की धड़कने तेज़ हो जाती है।
- सांस तेज़ चलने लगती है।
- बॉडी टेंस हो जाती है।
कई लोग ऐसे एहसास से डर जाते हैं, और सोचते हैं कि उन्हें दिल का दौरा पढ़ रहा है, लेकिन ज़्यादातर कैसिस में यह टेम्पररी एंग्जायटी रिस्पांस होता है।
पैनिक अटैक को कैसे ठीक करें? How to Control Panic attack in Hindi
Panic attack को Control करना मुमकिन है, और आप ये कर सकते है। अगर कुछ चाहिए तो वो है, मजबूत मन, आत्मविश्वास और जीवन मे कभी ना हार मानने का जज़्बा। आगे मैने आपको How to Control Panic attack In Hindi tips दिए हैँ।
1. अपने अंदर की सकारात्मक आवाज़ को पहचानें | Listen to Your Intuition
जब घबराहट का अटैक (Panic attack) आता है, तो मन में नकारात्मक आवाज़े (Negative biases) पैदा होने लगती है।
आपका मन आपसे कहता है:
- आप मरने वाले हैं
- कुछ बहुत बुरा होने वाला है
- लोग आपको जज कर रहे हैं
लेकिन यह सब मन का पैदा हुआ एक भ्रम होता है। सच्चाई यह है कि हर नेगेटिव थॉट्स के बीच एक छोटी सी पॉजिटिव इनर वॉइस भी होती है जो कहती है:
घबराने की ज़रूरत नहीं है, सब ठीक है।
आपका काम है अपनी उस सकारात्मक आवाज़ की पहचान करना, और उसे मजबूत बनाना।
2. क्रिया करें प्रतिक्रिया ना करें | Act Don’t React
लाइफ में हम क्या करते हैं?
पहले act करते हैं → फिर खुद को judge करते हैं → फिर reaction देते हैं।
यही cycle कई Mental Problems को जन्म देती है जैसे:
- Social Anxiety
- OCD
- Panic Attack
- Overthinking
सरल तरीका है:
Act, Don’t React. आप जो भी कर रहे हैँ, उसी पर केंद्रित रहें। आप चल रहे हैं, किसी से बात कर रहे हैं, किसी को जवाब दे रहे हैं, बस उस लम्हे को, आस पास के लोगो को, अपनी सराउंडिंग्स पर गौर करे उसे ऑब्जर्व करे। अपने हर कदम को जज करना बंद करें। यह साइकोलॉजिकल तरीका पैनिक अटेक के असर को कम करने के लिए बहुत कारगर है, अगर आप एक बार इसे मन में पक्का कर लेतें हैँ।
3. अपने ख्यालों के पैटर्न को समझें | Understand Your Thought’s Pattern
कल्पना कीजिए कि आपका मन एक झील है।
उस झील में दो तरह की मछलियाँ हैं:
White Fish = Positive Thoughts
Black Fish = Negative Thoughts
आपका काम है white fish पकड़ना।
लेकिन panic और anxiety से परेशान लोग क्या करते हैं? वे आंखों पर पट्टी बांधकर fish पकड़ने की कोशिश करते हैं | negative Thoughts से डरते हैं। Positive thoughts को पहचान नहीं पाते। जब आप अपने ख्यालों को ऑब्जर्व करना सीख जाते हैं, तब धीरे-धीरे आपका मन शांत होने लगता है।
4. हमेशा प्रैक्टिकल रहें | Always be Practical
पैनिक अटैक मे प्रैक्टिकल रहना और चीजों को वैसे देखना जैसे वे hain बजाये अपने मन की नज़र से देखने के, बहुत ज़रूरी होता है। स्ट्रेस और एंग्जायटी होने का एक कारण ये है की हम प्रैक्टिकल कम और थ्योर्टीकल ज़्यादा रहते है, जिस वजह से मानसिक बीमारी जैसे Depression, Anxiety or Phobia होने लगते है। इलाज है, की आप ज़्यादा से ज़्यादा प्रैक्टिकल अपनी आँखों से चीजों को देखें, कानो से सुने, और ज़ुबान से बात करें, और ये सब करते हुए खुद को महसूस करें। अगर लाइफ मे Traumas है, और प्रैक्टिकल रहने के लिए खुद से संघर्ष करना पढ़ रहा है, तो हल है की आप अपने ट्रेउमास को किसी जानकार के साथ शेयर करें। कई बार जिस नज़रिये से अपनी मानसिक समस्याओं को देखते है और समझते है, उन समस्यों की वजह वो नज़रिया और उनके प्रति बना Belief system ही होता है।
5. पैनिक अटैक पर सुविचार पढ़े | Read Quotes on Panic Attack
नकारात्मकता जितना मन पर गहरा असर करती हैं, उतनी ही सकारात्मकता भी कर करती हैं। अगर आप एक नकारात्मक बात को मन मे पकड़कर उसका trauma बना सकते हैँ, तो क्या सकारात्मकता को मन मे मजबूत करना मुमकिन नहीं है? कोट्स जैसे महान हस्तियों के सुविचार आपकी नकारात्मक स्टेट को सकारात्मक स्टेट मे बदलने मे बहुत साहयक होते है। अगर आप 50-100 quotes नहीं पढ़ सकते, तो कुल 10-20 पढ़िए लेकिन ऐसे पढ़िए जो आपके मन मे गहराई से बैठ जाए और हर जरुरत के समय काम आये। आगे इस लेख कुछ ताकतवर और बुरी परिस्तिथियो मे काम आने वाले और मन को अंतर्मन मजबूत करने वाले पैनिक अटैक पर उदाहरण (Panic Attack Quotes in Hindi ) दिए है।
पैनिक अटैक से कैसे छुटकारा पाएँ 6 Practical Tips | How to Overcome Panic Attack in Hindi
Panic attack se kaise chhutkara payen ये सीखना तब जरूरी हो जाता है, जब आपके पैनिक अटैक्स बहुत संगीन हो जाएं।। Panic attack se chhutakara pana मुश्किल नहीं है, बस कुछ आसान Tips and Techniques से इसे Overcome किया जा सकता है।
Topic: Panic Attack se chhutkara kaise paaye
1.. Deep Breathing Practice Kare
जब panic attack शुरू हो तो तुरंत deep breathing करें।
धीरे-धीरे गहरी सांस लें
4–5 seconds hold करें
फिर धीरे-धीरे बाहर छोड़ें
यह technique body को calm करती है और heart rate normal करती है।
2. Negative Thoughts Ko Challenge Kare
Panic attack का एक बड़ा कारण negative thinking होता है।
जब panic feel हो तो खुद से कहें:
यह सिर्फ एक anxiety response है, यह थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा।
यह प्रैक्टिस धीरे-धीरे Mind Control करना सिखाती है।
3. Regular Exercise Kare
Regular exercise और walking anxiety को कम करती है | Exercise करने से body में feel good hormones (endorphins) release होते हैं जो mood को improve करते हैं।
4. Caffeine Kam Kare
अगर आप बहुत ज्यादा: coffee, energy drinks
या caffeine लेते हैं, तो यह heart rate बढ़ाकर panic attack trigger कर सकता है।
इसलिए caffeine का सेवन limited रखें।
5. Proper Sleep Lena Zaroori Hai
Poor sleep भी anxiety का बड़ा कारण है। अगर आपकी sleep routine खराब है तो panic attacks की frequency बढ़ सकती है।इसलिए रोज़ कम से कम 7–8 घंटे की sleep लें।
6. Meditation Aur Mindfulness.
Meditation और mindfulness mind को शांत रखने के powerful tools हैं।
अगर आप रोज़ 10–15 minutes meditation करते हैं तो anxiety और panic attacks धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
पैनिक अटैक का इलाज | Panic Attack Treatment in Hindi
सिर्फ Self-care की मदद से आप panic attack जैसे गंभीर मानसिक समस्या (mental illness) को कभी नहीं हरा सकते है, इसलिए Doctor से मिलना और उसे अपनी Mental Problem बताना बहुत ज़रूरी होता है । आपको डॉक्टर से कब मिलना चाहिए (when you should consult a doctor for panic attacks) इसके बारे मे मैंने आगे बताया है। अगर panic attacks: apko repeatedly हो रहे हैँ, daily life को affect कर रहे हैं या बहुत intense हो गए हैं । तो किसी mental health professional/Doctor से Consult करना बहुत इम्पोर्टेन्ट है। Panic attack के लिए medicine आपको पूरी तरह से क्योर नहीं करेंगी लेकिन आपकी mental problem/Desease को हर बार थाम लेगी। इसके साथ hi साथ mental health counselling anxiety, panic attack or depression भी अगर आपको हो रहा है तो counselling + Medicine + Self care आपके panic attacks को पूरी तरह से ख़त्म करने मे बहुत साहयक रहेगी। मेरा आपसे निजी सालाह है की आप अपने शहर के किसी अच्छे mental health doctor को ज़रूर दिखाये और उन्हें अपनी परेशानी बताएं. अगर आपको एक अच्छे डॉक्टर अपने शहर मे खोजने मे मुश्किल आतीं हैँ, तो आप google, Chat gtp की मदद ले सकते है। किसी भी doctor/health profession/psychiatrist या best hospital के पास जाने से पहले google पर ये पढ़ ले की लोगो के उनके प्रति क्या thoughts है। क्या लोगो को उनके पास जाकर आराम मिला है? क्या वे सब trust worthy हैँ, और कही वे सब ज़्यादा charge तो नहीं करते है। किसी भी Doctor/healthcare proffession/psychiatrist/hospital से मिलने से पहले उनके बारे मे Google पर Reseach वर्क करना बहुत ज़रूरी हैं। अगर आप haridwar या nearby area से है, तो city mela Hospital बेस्ट, या डॉ राजीव रंजन तिवारी क्लिनिक बेस्ट है।
पैनिक अटैक पर सुविचार हिंदी मे | Panic Attack Quotes in Hindi1
ये “Panic Attack Quotes” मैंने अपने जीवन के बुरे दौर के अनुभवों से लिखें है। जब आप मानसिक तौर पर सह रहे होते है, तब आपका मन आपको पागल करार करने कि हर संभव कोशिश करता है। लेकिन आपको ऐसे दौर मे हार नहीं माननी होती, बल्कि खुद से ये कहना होता है कि,
मैं टूट जाऊँगा, लेकिन हार नहीं मानूंगा।
पैनिक अटैक आपको कमजोर नहीं बनाता, यह सिर्फ आपके मन कि एक मानसिक अवस्था है, और इसपर नियंत्रण पाना मुमकिन है। मुझे विश्वास ये “10 Panic attack Quotes in Hindi” आपको बुरे वक्त मे सहारा देंगे, और मानसिक मजबूती प्रदान करेंगे।
Quote 1

Quote 2

Quote 3

Quote 4

Quote 5

Quote 6

Quote 7

Quote 8

Quote 9

Quote 10

निष्कर्ष (Conclusion)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में panic attack, stress और anxiety जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई लोग समझ ही नहीं पाते कि आखिर panic attack meaning in hindi क्या होता है और अचानक दिल की धड़कन तेज होना, सांस फूलना, घबराहट या मरने जैसा डर क्यों महसूस होता है। असल में panic attack symptoms in hindi को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि सही समझ और सही कदम लेने से इस स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपको बार-बार घबराहट, बेचैनी या डर महसूस होता है तो सबसे पहले खुद को शांत करने की कोशिश करें। Deep breathing, meditation, positive thinking और अच्छी lifestyle anxiety को कम करने में मदद करती है। कई लोग इंटरनेट पर खोजते हैं कि How to Overcome Panic attack and Anxiety Fast या Panic attack ko kaise thik kare, लेकिन इसका सबसे बड़ा इलाज है अपने mind को धीरे-धीरे train करना और negative thoughts पर control पाना। विशेषज्ञों के अनुसार 5 psychological tricks to overcome panic attack in Hindi जैसे deep breathing, grounding technique, self-talk, distraction method और mindfulness काफी असरदार मानी जाती हैं। इसके साथ ही Panic attack se kaise chhutkara payen | 6 Practical Tips जैसे नियमित नींद लेना, caffeine कम करना, exercise करना और trusted लोगों से बात करना भी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है।
कई मामलों में केवल self-care काफी नहीं होती। यदि panic attack बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर या therapist की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। सही समय पर लिया गया panic attack treatment व्यक्ति को depression और severe anxiety से बचा सकता है। आज modern therapy, counselling और medicines की मदद से पैनिक अटैक का इलाज | Medical Treatment for panic Attack संभव है और लाखों लोग इससे बाहर निकल चुके हैं। याद रखिए, panic attack कमजोरी नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति है जिसे समझदारी और धैर्य से संभाला जा सकता है। खुद को अकेला महसूस न करें। Positive सोच, spiritual peace और motivation आपकी healing journey को आसान बना सकते हैं। यही कारण है कि लोग आजकल Panic Attack quotes in hindi और Anxiety Quotes in Hindi पढ़कर खुद को mentally strong बनाने की कोशिश करते हैं। धीरे-धीरे किया गया छोटा बदलाव भी आपकी जिंदगी में बड़ा सुकून ला सकता है।
डिप्रेशन के कारण, लक्षण और इलाज (2026) | Depression Symptoms in Hindi
क्या Ganja नुकसानदायक है? जानिए Ganja Peene Se Kya Nuksan Hota Hai
सोशल एंजायटी डिसऑर्डर का मतलब क्या है? Social Anxiety Disorder Meaning in Hindi ✅
Panic Attack Symptoms in Hindi (2026): कारण, लक्षण और तुरंत राहत के उपायअक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
Q1. Panic Attack Meaning in Hindi क्या है?
पैनिक अटैक का मतलब होता है अचानक से बहुत ज्यादा डर, घबराहट या बेचैनी महसूस होना, जो बिना किसी स्पष्ट कारण के भी हो सकता है। इसमें व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे कुछ बहुत बुरा होने वाला है, या वह खुद पर नियंत्रण खो रहा है।
Q2. Panic Attack क्या होता है?
पैनिक अटैक एक मानसिक स्थिति है जिसमें कुछ ही मिनटों में डर और घबराहट अपने चरम पर पहुंच जाती है। यह आमतौर पर कुछ मिनटों से लेकर आधे घंटे तक रहता है और बार-बार भी हो सकता है।
Q3. Panic Attack ke Symptoms in Hindi क्या हैं?
पैनिक अटैक के दौरान तेज दिल की धड़कन, सांस लेने में दिक्कत, पसीना आना, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथ-पैर कांपना और मरने जैसा डर महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
Q4. Panic Attack का इलाज (Treatment) क्या है?
पैनिक अटैक का इलाज काउंसलिंग, थेरेपी (जैसे CBT) और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं से किया जाता है। सही समय पर इलाज लेने से यह पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है।
Q5. Panic Attack ko kaise thik kare?
पैनिक अटैक को ठीक करने के लिए गहरी सांस लेना, मेडिटेशन करना, अपने विचारों को नियंत्रित करना और नियमित एक्सरसाइज करना बहुत मददगार होता है। साथ ही, ट्रिगर्स को पहचानना भी जरूरी है।
Q6. Panic Attack se Kaise Chhutkara Payen?
पैनिक अटैक से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना, कैफीन और तनाव कम करना, अच्छी नींद लेना और प्रोफेशनल मदद लेना जरूरी है।
Q7. 5 psychological tricks to overcome panic attack in Hindi क्या हैं?
पैनिक अटैक को कंट्रोल करने के लिए 5 साइकोलॉजिकल ट्रिक्स हैं: ध्यान को दूसरी जगह लगाना, पॉजिटिव सेल्फ-टॉक, गहरी सांस लेना, ग्राउंडिंग टेक्निक और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना। ये तकनीकें तुरंत राहत देने में मदद करती हैं।
Q8. पैनिक अटैक का मेडिकल इलाज क्या है?
मेडिकल ट्रीटमेंट में डॉक्टर एंटी-एंग्जायटी या एंटीडिप्रेसेंट दवाएं दे सकते हैं। इसके साथ-साथ साइकोथेरेपी भी बहुत प्रभावी होती है।
Q9. Panic attack quotes in Hindi क्यों मददगार होते हैं?
पैनिक अटैक से जुड़े मोटिवेशनल कोट्स व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और उसे यह समझने में मदद करते हैं कि वह अकेला नहीं है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और डर कम होता है।
लेखक की जरूरी सलाह:

यह एक स्वयं सहायता और जागरूकता आधारित लेख है, जिसका उद्देश्य पाठकों को जानकारी, आत्मबल और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह लेख किसी चिकित्सीय निदान, उपचार या पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है।
यदि आप पहले से किसी मानसिक, शारीरिक या चिकित्सीय समस्या का उपचार ले रहे हैं, तो बिना डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी दवा या उपचार को बंद न करें।
लेखक द्वारा अंत सन्देश:

आशा करता हूँ कि यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि इस विषय से जुड़ा कोई सवाल, सुझाव या अनुभव आपके मन में है, तो उसे कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। आपकी एक टिप्पणी किसी दूसरे व्यक्ति की भी मदद कर सकती है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें ताकि यह महत्वपूर्ण ज्ञान अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
आपके अच्छे मानसिक स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्जवल भविष्य की हृदय से कामना करता हूँ। – लेखक कनिष्क शर्मा

