Close Menu
Kanishk Writes
  • Home
  • Motivation & Self-Improvement
  • Blogging & Online Growth
  • Concious Living
  • Film, Media & Culture
  • Healthy Mindset & Lifestyle
  • Mental Health
  • Philosophy and Spritual Wisdom
  • Psychology
  • Science, Technology & AI
  • Society & Modern Life
  • Success & Life Skills
  • Writing, Literature & Storytelling
Trending

Man ko shant kaise kare | जानिए 10 प्रभावी उपाय मन को शांत करने के

Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Kare? 7 असरदार उपाय जो आपकी नींद तुरंत वापस लाएँगे

दुख और नकारात्मकता की बाढ़ है डिप्रेशन | 30 Depression Quotes in Hindi with meaning

Facebook Instagram Threads X (Twitter)
  • Home
  • Motivation & Self-Improvement
  • Blogging & Online Growth
  • Concious Living
  • Film, Media & Culture
  • Healthy Mindset & Lifestyle
  • Mental Health
  • Philosophy and Spritual Wisdom
  • Psychology
  • Science, Technology & AI
  • Society & Modern Life
  • Success & Life Skills
  • Writing, Literature & Storytelling
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Call us
  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • My Books
Kanishk Writes
  • Home
  • Motivation & Self-Improvement
  • Blogging & Online Growth
  • Concious Living
  • Film, Media & Culture
  • Healthy Mindset & Lifestyle
  • Mental Health
  • Philosophy and Spritual Wisdom
  • Psychology
  • Science, Technology & AI
  • Society & Modern Life
  • Success & Life Skills
  • Writing, Literature & Storytelling

Overthinking se kaise bache ? 10 प्रभावी उपाय ओवरथिंकिंग को रोकने के ।

0
By Author Kanishk Sharma on March 1, 2026 Mental Health
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Article 2: Overthinking se kaise bache ? 10 प्रभावी उपाय ओवरथिंकिंग को रोकने के।

सोचना बुरा नहीं होता, लेकिन जब आपकी सोच आपके नियंत्रण से बाहर हो जाए, और आंधी तूफान की तरह मन में ख्याल चलने लगे तो इस मानसिक अवस्था को हम English me Overthinking कहते हैं।” आज हम इसी मानसिक आदत को नियंत्रण मे करने के ऊपर बात करेंगे। अगर आप ओवरथिंकिंग कि प्रॉब्लम से जूझ रहे है, और इस मानसिक अवस्था से निजाद पाना चाहते हैँ, तो मेरे साथ इस लेख मैं आपको बताऊंगा,

  • Overthinking kya hai | Overthinking Meaning in Hindi
  • Overthinking se kaise bache.
  • Overthinking ko kaise dur kare.
  • Psychological तरीके Overthinking को रोकने के लिए।
  • Overthinking ko kaise roke or kam kare.
  • Overthinking ko rokne ke practical tips.
  • Overthinking Ko kaise control kare psychological trips
  • Overthinking or Anxiety  में अंतर।
  • Overthinking Quotes in Hindi.

“Overthinking ko kaise roke yaa kam kare” पर जो हाल मे आपको इस लेख मे बताने जा रहा हूँ, वो किसी external source से नहीं बल्कि मेरे निजी अनुभवों से हैं।। क्युकी मै खुद इस अवस्था का शिकार रहा हूँ और इसपर जीत हासिल कर चुका हूँ। आइये लेख कि। शुरुआत करते हैँ,

Also Read This:Man ko shant kaise kare | जानिए 10 प्रभावी उपाय मन को शांत करने के

 

Overthinking का हिंदी मे मतलब क्या है? Overthinking Meaning in Hindi

 

Overthinking Meaning in Hindi बहुत ही सरल है।। इसके मतलब होता है।।

  • मन किसी अतीत कि घटना कि वजह से अनियंत्रित सोच का उत्पन होना। 

  • सामान्य से ज्यादा तेजी ओर।अस्थिरता से सोचना।

  • मन में सोच का आधी तूफान से आ जाना।

  • या बिना वजह सामान्य से ज्याद सोच का उत्पन होना।

मेरे मुताबिक ये सब “Overthinking Meaning” in Hindi हैं। Wikipedia पर इसका अर्थ अलग है। मुझे आशा है इससे आपको थोड़ा क्लियर हुआ होगा कि Overthinking ameaning in Hindi क्या है?

Overthinking के मतलब कई ओर भी हो सकते हैं, लेकिन जो मैंने जो अपने निजी अनुभवों सर Overthinking को जाना है, मैने आपको वो Meanings बताएं हैं।

Also Read This:दुख और नकारात्मकता की बाढ़ है डिप्रेशन | 30 Depression Quotes in Hindi with meaning

 

ओवरथिंकिंग क्या है? What is overthinking in Hindi

 

कई लोगों को ये नहीं पता होता कि ओवरथिंकिंग क्या होती है? यह क्यों होती है? इसके होने के कारण क्या है? इस मानसिक अवस्था को गहराई से जानना, और इसकी गहरी जड़ों के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप Overthinking के मरीज है, और Overthinking पर काबू पाना चाहते है।

मै थोड़ा विस्तार से आपको समझाऊंगा।। Overthinking एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जहाँ हमारा मन एक ही नकारात्मक घटना को बार-बार दोहराता करता है, उसका विश्लेषण करता है, या एक कहावत के मुताबिक, “बाल की खाल” निकलता है।। सोचना या नकारात्मक सोचना कभी बुरा नहीं होता। आप सोचे खुलकर सोचे अच्छा सोचे, लेकिन जब आपका मन बिना किसी वजह के अनियंत्रित होकर मस्तिष्क मे एक ही घटना को दोहराता है और उसका विश्लेषण करता है, तो ऐसी अवस्था को हम Overthinking kehte है। हमारा मस्तिष्क छोटी छोटी कोशिकाओं का बना होता है, जिन्हे हम न्यूरोन्स कहते है। ये न्यूरोन्स करोड़ो कि संख्या मे हमारे मस्तिष्क मे होते है। इनका काम एक दूसरे के बीच केमिकल सिग्नल्स आदान प्रदान करने का होता है। Overthinking करने वाले लोगो मे ये सिंग्नल्स बहुत तेजी से पास ऑन होते है Overthinking को आप मानसिक बीमारियों की initial stage मान सकते हैं, क्योंकि overthinking की आदत आपके अंदर “Self Doubt” और “Self Judgement” पैदा करती हैं, जिससे gambheer मानसिक बीमारियां जैसे, “Generalized Anxiety”, “Social anxiety disorder”, “Depression” or “Panic attack” जन्म लेते हैं। Overthinking एक हद तक नियंत्रण मे होती है, लेकिन जब ये लम्बे समय तक कि जाती है तब समस्या ख़डी होती है।

 

ओवरथिंकिंग क्यों होती है? इसके पीछे के गहरे कारण और वजह।

Also Read This:घबराहट का सबसे जानलेवा अटैक | Panic attack symptoms in Hindi.

 

अगर आपने ओवरथिंकिंग का मतलब / “Overthinking Meaning in Hindi” जान लिया है, तो अब जानिये ओवरथिंकिंग क्यों होती है। Overthinking कभी भी अचानक पैदा नहीं होती, इसके पीछे कुछ गहरे कारण होते हैं, जो ओवरथिंकिंग को पैदा करते हैँ, जैसे

  • Past Trauma: अतीत के अनसुलझे दर्द

  • Low Self-Confidence: आत्मविश्वास की कमी

  • Social Rejection का डर: अस्वीकार किए जाने का भय

  • Negative Bias: हर चीज़ में नकारात्मकता देखना

  • Excessive Sensitivity: अत्यधिक भावनात्मक संवेदनशीलता

  • Social Media Comparison: सोशल मीडिया पर दूसरों से तुलना

जब मन किसी घटना को खतरे की तरह लेता है, तब वह उसे बार-बार analyze करता है। उसे लगता है कि “अगर मैं इसे समझ लूं तो भविष्य में बच जाऊँगा।” लेकिन यही कोशिश हमें मानसिक रूप से थका देती है। Overthinking असल में सुरक्षा का भ्रम है, लेकिन परिणाम में, यह “Anxiety” और “Confusion” देती है।

 

ओवरथिंकिंग कि आदत किन लोगो मे ज़्यादा होती है? Habit of Overthinking.

 

ओवरथिंकिंग कि आदत (Habit)खासकर उन लोगों में अधिक होती है जो संवेदनशील होते है, शर्मिंले होते है, या बहुत नर्म स्वभाव के होते हैं। ध्यान रखिए — shy होना या sensitive होना कमजोरी नहीं है। कमजोरी तब बनती है, जब आप अपने विचारों के गुलाम बन जाते हैं।

 

ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी में अंतर। Difference Between Overthinking and Anxiety.

 

Overthinking or anxiety का रिश्ता बहुत नजदीकी है। जैसा Fear और negativity मे रिश्ता होता है, वैसा ही Overthinking and anxiety मे रिश्ता होता है। General Anxiety, Social Anxiety disorder, या Depression ये तीन मानसिक बीमारियां overthinking कि वजह से पैदा होती हैँ।

 

Overthinking से anxiety कब पैदा होती है?

 

क्या आपके जीवन में कभी ऐसा हुआ है कि

  • कोई घटना अचानक घट जाए? कोई आपके मन को चोट देकर चला जाए?

  • कोई गाली देकर या चालाकी से बातों-बातों में आपकी बेइज्जती करकर चला जाये?

  • मंच पर या शादी पार्टी मे कई सारे लोगो के बीच कोई नकारात्मक घटना घट जाए और सब आपको घूर रहे हों?

  • कोई अचानक दुर्घटना हो जाए जैसे कार एक्सीडेंट।

  • घर मे अचानक किसी कि मौत हो जाये?

ऐसी परिस्तिथियो मे आप सामान्य से बहुत ज्यादा गंभीर तरीके से सोचने लगते हैँ। मन में आवाजें चलने लगती है, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, दिल कि धड़कने तेज हो जाती है, मन बहुत स्थिर, अनियंत्रित और थका थका महसूस करता है। ऐसी मानसिक अवस्था को इंग्लिश मे हम “Generalized Anxiety” कहते है।Generalized Anxiety के ये ये Symptoms Overthinking कि वजह से ही पैदा होते है। अब एक बात यहां ये समझिये, ये जरूरी नहीं कि जिसे overthinking की बीमारी है, उसे Anxiety या फिर “सामाजिक चिंता विकार” (Social anxiety Disorder) या डिप्रेशन हो, पर जिसे “Generalized Anxiety” “Social anxiety disorder” और “Depression “होता है, उस व्यक्ति मे Overthinking निश्चित होती है। सरल भाषा में समझे तो, मन में अनियंत्रित ख्याल चलन को हम overthinking कहते है, लेकिन ये अवस्था जब घबराहट, सामाजिक चिंता, शरीर में कंपन,अस्थिर मन, दिल की तेज धड़कन, पसीना आना,ब्लड प्रेशर बदलना … जैसे symptoms में बदलती हे तो हम उस “Anxiety” कहते है।।

 

ओवरथिंकिंग को कैसे रोके या कम करें? Overthinking को रोकने के 10 अचूक उपाय।

Overthinking की आदत कई  मानसिक बीमारियों को जन्म दे देती हे,इसलिए ओवरथिंकिंग को रोकना, ओवरथिंकिंग को कम करना,ओवरथिंकिंग पर नियंत्रण पाना, बहुत जरूरी है।। मैं आपको कोई किताबी सिद्धांत नहीं बताऊंगा, अपने निजी अनुभव से जो मैंने ओवरथिंकिंग के खुद से Treatment के बारे में जो जाना है, वोही बात बताऊंगा।। ये बहुत महत्वपूर्ण पॉइंट्स हैँ इसलिए इन्हे ना सिर्फ पढ़िए, बल्कि अपनाइये अगर आप ओवरथिंकिंग कि गंभीर बीमारी से जज रहे हैँ,

Topic: How to Control Overthinking and Anxiety in Hindi. 

 

1. व्यावहारिक बनें, सैद्धांतिक नहीं। Be Practical, Not Theoretical. 

हम अक्सर मन ही मन इतनी overthinking कर लेते हैं कि अगर कोई बात केवल भ्रम भी हो, तो उसे सच मानकर उससे डरने लगते हैं। दिमाग अपनी कहानियाँ बनाता रहता है, और हम उन्हीं कहानियों को reality समझकर परेशान हो जाते हैं। यही कारण है कि mental stress और anxiety धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। मुझे paranoid की मानसिक बीमारी थी. Paranoid एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसमे आपको किसी अनजान व्यक्ति से असुरक्षा और assasination का डर लगने लगता है। आपको ऐसा लगता है कोई आपको फॉलो कर रहा है, आपका पेचा कर रहा या आपको किडनैप करना चाहता है। जब मैंने अपने पिता को अपनी इस मानसिक अवस्था के बारे मे बताया, तो उन्होंने मुझे एक बात कही। उनकी एक ही बात ने मेरी कई मानसिक समस्या सुलझा दी, उन्होंने कहा,

 

जो चीज practically तुम्हारी ओर आ रही है, उसका हल निकला जा सकता है । लेकिन जो समस्या तुम अपने मन में बना रहे हो, उसका कोई हलनहीं है। अगर है भी तो वो हल तुम्हे खुद निकलना होगा। 

 

उनकी इस बात ने मुझे थ्योरिटिकली सोचने के बजाये प्रक्टिकली सोच को अपनाने पर बाल दिया। इस बात ने मुझे मानसिक मजबूत बनाया, और मेरे मन के कई भ्रम दूर किये । उनका कहना सही भी था, Real problems का समाधान होता है, imaginary fears का नहीं। इसलिए जीवन में practical सोच जरूरी है, theoretical डर नहीं।

 

2. विचारो मे धैर्य लाने की काला | Art of Calmness in Thoughts

जब मे st mary convent school मे पढता था तो हमारे एक टीचर थे जिनकी एक बहुत positive आदत थी और वो आदत ये थी की वो क्लास शुरू होने से पहले हमें eyes close करवाते थे और कहते थे stay calm- stay calm. उनकी ये बात उनकी अनुभव की बात थी और मुझे आज तक याद है. सच मे (calmness) एक बहुत बड़ी ताकत होती हैं। लेओ टॉसटॉय का कथन है, *वक्त और धैर्य आपके सबसे बड़े और सबसे ताकतवर हतियार है*। हम लोग अपने शरीर मे धैर्य लाना तो सीखते है लेकिन ख्यालों मे धैर्य लाना नहीं सीखते। जिस वजह se मन मे overthinking आती है। Overthinking को ताकतवर तरीके से रोकने के लिए पहले धैर्य कि कला को विश्वास से अपनाना होगा,फिर इसे जीवन मे काम मे लाना होगा। Overthinking को रोकने के लिए मन मे धैर्य को लाने कि कला बहुत ज़रूर ज़रूरी है। अगर आप एक बार ये सीख जाते हैँ, तो समाज मे लोगो के सामने या किसी भी गंभीर और नकारात्मक परिस्तिथि मे overthinking कि बुरी आदत पर नियंत्रण पा सकते हैँ।

 

3. रुकिए, लेकिन उलझिए मत | Pause and think. 

जितना ज़रूरी धैर्य को बॉडी मे लाना होता है, उतना ही ज़रूरी धैर्य को सोच मे भी लाना होता है। धैर्य ओवरथिंकिंग पर किसी पैनी तलवार कि तरह काम करता है। धैर्य से जीवन आसान बनता है। ओवरथिंकिंग मे सोच मे अस्थिरता पैदा होती है, जिसे धैर्य कि कला और धैर्य कि ताकत काम करने मे मदद करती है। मेरा एक सुविचार है:

विचार आपकी कमजोरी सिर्फ तब तक हैं, जब तक आप उन्हें नियंत्रित करने की कला नहीं सीखते।

इसलिए इस कला को अपनाइये। खुद को थामिए, स्थिति को देखिए, लेकिन खुद को गहरी सोच मे डुबोए मत। रुकना और धैर्य से काम लेना अगर समाधान है, तो उलझना समस्या।

 

4.  जल्दबाजी से बचें। Dont live in Hurry।

 

ये एक psychological trick है overthinking को control करने के लिए। आज का youth जल्दबाज़ी में जीवन जी रहा है। Student life हो या professional लाइफ, हर जगह comparison, competition और social media pressure है। मनोविज्ञान भी मानता है कि modern technology और constant scrolling युवाओं को mentally unstable और emotionally reactive बना रही है।अगर आपकी life मे patience नहीं है, तो आप जीवन कि छोटी से छोटी जंग हार जाएंगे। Slow लिविंग, Slow motion thinking, और Overthinking का सबसे बड़ा antidote है।

Past trauma या hyper thinking से निपटने के लिए:

    • अपनी सोच से मत डरिए, खुद को सोचने से मत रोकिए।

    • अपने अतीत के ट्रॉमा पर सवाल उठाइए, लेकिन हर सवाल का जवाब तुरंत मत खोजिए।

    • धीरे सोचिए, गहराई से सोचिए, पर घबराकर नहीं।

5. विचारों से लड़ें नहीं, उन्हें समझें। Don’t Fight Thoughts, Observe them।

जब आप किसी से कहते होंगे कि “मै टेंशन मे हूँ”। तो लोग आपको सलाह देते होंगे कि, “ज़्यादा मत सोचो।” या “Negative मत सोचो”।

लेकिन सच यह है कि थॉट्स माइंड से ना तो पूरी तरह से हटाया जा सकता है, और ना ही उन्हें बदलना आसान है। यह एक प्रक्रिया है और अनुभव और आदतों से आती है। जितना आप उन्हें दबाने की कोशिश करेंगे, वे उतनी ताकत से लौटेंगे। एक बार मेरे साथ सार्वजनिक रूप से किसी ने बेइज्जती की थी।। कई दिनों तक मैं उसी घटना को दोहराता रहा। सोचता रहा — “मुझे ऐसा जवाब देना चाहिए था… मुझे चुप नहीं रहना चाहिए था…”

फिर एक दिन मैंने मन ही मन खुद से सवाल किया !

    • क्या यह घटना अभी हो रही है? नहीं।

    • क्या वह व्यक्ति अभी भी मुझे चोट पहुँचा रहा है? नहीं।

मै overthinking और hurt इसलिए महसूस कर रहा था, क्योंकि मै उस व्यक्ति कि बात को मन से पकडे बैठा था और उसे मन ही मन रिवाइव कर रहा था। उस दिन मैंने एक बात सीखी, “ना किसी अनजान व्यक्ति को अपने मन मे घुसाओ ना उसके मन मे घुसो। ज़्यादातर खासकर बत्तमीज लोग पहले दोस्ती करते है, फिर मन मे गहराई तक घुसते है, फिर मन को अंदर से तोड़ते है या चोट पहुंचते है। इसका हल है कि लोगो को इग्नोर करने कि और मन मे ना घुसने कि आदत डाल लो। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा मत करो, और ना ही उसके साथ लम्बी कन्वर्सेशन मे पढ़ो, जब तक आपको ऊपर पूरी तरह से भरोसा ना हो जाए।  

6. सकारात्मक और नकारात्मक आवाज़ों कि सही पहचान | Correct Undsrstanding of  Positive and Negative Voices. 

हमारे मन में दो तरह की आवाज़ें होती हैं:

    • Positive Voice — जो आपके विकास, सम्मान और शांति के लिए सोचती है।

    • Negative Voice (Negative Bias) — जो डर, comparison, insecurity और worst-case scenario की ओर ले जाती है। आपको क्या करना है  | Negative voice को पहचानिए, उसे नाम दीजिए और positive voice से अलग कीजिए | जैसे ही कोई negative thought आए, खुद से पूछिए — “क्या यह तथ्य है या केवल डर?”अगर जवाब डर है, तो उसे वहीं रोक दीजिए.

कर्म, सोच पर जीत दिलाता है।।

 

8. खुद पर कभी तरस ना खाएं| Never feel self pitty

जीवन में सकारात्मकता से जीने का नियम ही ये है कि आप कभी अपने आप पर तरस ना खाएं ओर कभी अपने आपको कमजोर ना समझें।

स्वामी विवेकानंद का एक कथन है, खुद को कमजो समझना सबसे बड़ा पाप है।

खुद पर तरस की मानसिकता, नकारात्मकता और ओवरथिंकिंग को ही पैदा करती हैं।अभी किसी भी सही एक्शन के लिए जो गलत हो जाता है कभी भी खुदपार तरस ना खाये, ओर कभी भी गलत कर्म ना करे।।

ओवरथिंकिंग और सोशल एंग्जायटी के बीच रिश्ता | Relation Between Overthinking and Social Anxiety.

Social anxiety का मूल कारण है — “लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे?” Overthinking इस प्रश्न को amplify कर देती है। लेकिन सच यह है — लोग उतना नहीं सोचते जितना आप सोचते हैं कि वे सोच रहे हैं। हर व्यक्ति अपने ही जीवन की कहानी में व्यस्त है। जब आप इस सच्चाई को स्वीकार कर लेते हैं, तो social fear आधा खत्म हो जाता है।

ओवरथिंकिंग की साइकोलॉजी | Psychology of Overthinking

 

Overthinking ka meaning है किसी घटना, निर्णय  या स्थिति पर जरूरत से ज्यादा और बार-बार सोचना। कुछ अगर आपके साथ बुरा घट जाय तो वर्तमान ना जीकर अतीत में जीना ओर अतीत के नकारात्म लम्हों को मन ही मन खंगालना। यही overthinking की बुरी आदत है।।

यह सोच अक्सर तीन रूपों में आती है:

  • Rumination – अतीत की गलतियों को बार-बार दोहराना

  • Worrying – भविष्य की अनिश्चितताओं का डर

  • Self-doubt – खुद पर लगातार संदेह

जब अपमे ये एक आदत बन जाती है, तो इसे overthinking kehte हैँ।

सच्चाई यह है कि हर विचार जरूरी नहीं होता। अनुभव और समझ के आधार पर इसके कुछ सामान्य कारण हैं:

  • असफलता का डर

  • दूसरों की राय का प्रभाव

  • परफेक्शन की आदत

  • कम आत्मविश्वास

  • खाली समय

  • पिछली नकारात्मक घटनाएँ

How to Stop ओवरथिंकिंग in Hindi | 7 असरदार और व्यावहारिक साइकोलॉजिकल तरीके ओवरथिंकिंग को रोकने के लिए

अब बात करते हैं कुछ साइकोलॉजिकल समाधान की। में अपने निजी तजुर्बा से आपको ये समाधान बता रहा हूं क्योंकि ये इनसे मुझे ओवरथिंकिंग से बचने में बहुत मदद मिली है।।

Psychological tips to stop Overthinking: 

  • हर विचार सच नहीं होता।

पहले मैं हर सोच को सच मान लेता था। अब मैंने सीखा है — विचार तथ्य नहीं होते।

जब भी मन डर की कहानी बनाता है, मैं खुद से पूछता हूँ:

“क्या इसके समर्थन में कोई प्रमाण है?”

यह छोटा सवाल सोच की पकड़ ढीली कर देता है। यही है the art of not overthinking।

  • 10 मिनट निर्णय नियम

ओवरथिंकिंग का बड़ा कारण है निर्णय को टालना। मैंने एक नियम बनाया — छोटे फैसलों के लिए 10 मिनट से ज्यादा नहीं।

समय पूरा, निर्णय लिया, आगे बढ़ गया। ज्यादा सोचने से परिणाम बेहतर नहीं होते। स्पष्टता कार्रवाई से आती है।

  • लिखना – मानसिक सफाई का तरीका। 

डायरी लिखना या किसी एंड्रॉयड ऐप में अपने विचार लिखकर उन्हें पढ़ें एक बहुत अच्छी आदत है।। जब विचार कागज पर आते हैं या लिखे जाते हैं, तो वे व्यवस्थित हो जाते हैं। जो समस्या बड़ी लगती थी, वह अक्सर सामान्य निकलती है। यह तरीका (Overthinking se kaise bache) में बेहद प्रभावी है।

  • एक्शन लें, विश्लेषण नहीं। 

पहले मैं परफेक्ट योजना का इंतजार करता था। अब समझ आया । अधूरी शुरुआत, पूरी योजना से बेहतर है। छोटा कदम भी सोच के चक्र को तोड़ देता है।

  • वर्तमान में लौटने का अभ्यास।

अधिकतर overthinking अतीत और भविष्य की कहानी है। 5 मिनट गहरी सांस लें, या 10 मिनट बालकनी या घर के आंगन न बिना मोबाइल के टहलें, छत पर यहअलये हुए म्यूजिक सुने, आस पास की चीजों को गौर से देखें ओर सुने,  इससे काफी हद तक overthinking पर Control आता है।।

जब ध्यान वर्तमान में आता है, सोच शांत होती है। सोशल मीडिया पर हर कोई खुश और सफल दिखता है।

  • नींद, भोजन और दिनचर्या। 

समय पर सोना (9- 10pm के बीच में) समय से उठना (4-5 am के बीच में) सुबह का सूरज देखना, योग करना, दाऊद लगाना, सुबह भजन धार्मिक गीत सुनना, ये सब करना मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है।। नियमित व्यायाम

संतुलित शाकाहारी भोजन

ये सब चीजे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत असरदार होती हैं। इससे ओवरथिंकिंग ही नहीं बल्कि कई मानसिक बीमारियां कम खत्म होती है। आप बस एक हफ्ता ये कर्क देखिए आपको निश्चित सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।।

 

ओवरथिंकिंग से बचने का प्रैक्टिकल उपाय | Practical Tips to stop Habit of Overthinking

Habit of overthinking  बहुत बुरी चीज है।अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि ओवरथिंकिंग से कैसे बचें, तो यह दैनिक अभ्यास अपनाएँ:

  • कम बोलना, काम खाना और कम सोना नियम।

  • सुबह 5 मिनट श्वास अभ्यास

  • दिन में एक निर्णय बिना ज्यादा सोच के

  • रात को 3 आभार लिखें

  • सोशल मीडिया सीमित करें

लगातार अभ्यास से मानसिक पैटर्न बदलने लगता है।

Overthinking की सबसे बड़ी कमजोरी है — यह action को रोकती है। मन सोचता रहता है, शरीर रुक जाता है। जब भी आप overthinking में फँसें तो तुरंत रिलीफ के लिए:

  • Walk पर जाइए या physical exercise कीजिए।

  • Deep breathing कीजिए।

  • किसी trusted व्यक्ति से बात कीजिए।

क्रिया करने कि आदत मानसिक धुंध (Mental Fog) को काट देती है। सोच की सीमा होती है, कर्म की नहीं।

 

दा आर्ट ऑफ़ नॉट ओवरथिंकिंग बुक फ्री डाउनलोड पीडीऍफ़ | The Art of Not Overthinking Free Download Free Download pdf

 

बहुत लोग गूगल पर “The Art of Not Overthinking PDF Download Free” खोजते हैं। “The art of not overthinking” एक बहुत अच्छी पुस्तक है जो भारतीय लेखक शौर्य कपूर (Shaurya Kapoor) ने लिखी है। The art of not overthinking book amazon पर भी उपलब्ध है।

यदि आप structured और step-by-step अभ्यास चाहते हैं, तो आप ये विशेष ईबुक डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें How to Stop Overthinking पर practical techniques दी गई हैं।

Note: (Click Below Download Button to Free Download pdf of book The art of not overthinking ebook)

 

DOWNLOAD

 

10 ओवरथिंकिंग पर सुविचार लेखक कनिष्क शर्मा द्वारा | 10 Overthinking Quotes In Hindi by author Kanishk Sharma.

Quote 1

Quote 2

Quote 3

Quote 4

Quote 5

Quote 6

Quote 7

Quote 8

Quote 9

Quote 10

Conclusion:

इस लेख मे आपने “Overthinking se kaise bache” और “How to stop habit of Overthinking” के बारे me जाना। Overthinking एक दिन में खत्म होने वाली आदत नहीं है, लेकिन निरंतर प्रयास, छोटी आदतें, ओर आत्मविश्वास की मदद से आप Overthinking को पूरी तरह से काबू कर सकते हैं। ये बात ध्यान देने की है, कि ओवरथिंकिंग कोई बीमारी नहीं, बल्कि मानसिक आदत है, ओर इसका इलाज संभव है। यदि समस्या बहुत बढ़ जाए जैसे पैनिक अटैक, लगातार अनिद्रा या गंभीर चिंता, सामाजिक चिंता विकार, पैनिक अटैक, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना सही कदम है। बस ये जान लीजिये, अगर आपने अपने विचारो को नियंत्रण मे कर लिया तो अपने जीवन को नियंत्रण मे कर लिया। ओवरथिंकिंग से बाहर निकलना एक प्रक्रिया है, आपको इस प्रक्रिया को आत्मविश्वास के साथ करना होगा। मैंने जो आपको (Overthinking meaning in Hindi) लेख मे तरीके बताएं हैं, ये तरीके अगर अपने अपना लिए ओर इन्हें कार्य में ले आए तो आप सिर्फ overthinking ही नहीं बल्कि कई सारी मानसिक बीमारियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। अगर ये करना मेरे लिए मुमकिन है तो आपके लिए क्यों नहीं?

 

Frequently Asked Questions:

Topic: Overthinking se kaise bache | Overthinking ko kaise khatm kare

1. क्या ओवरथिंकिंग एक मानसिक बीमारी है?

ओवरथिंकिंग हमेशा मानसिक बीमारी नहीं होती, लेकिन यह कई मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकती है। जब कोई व्यक्ति हर छोटी-बड़ी बात को जरूरत से ज्यादा सोचने लगता है और उसके विचारों पर उसका नियंत्रण नहीं रहता, तो यह धीरे-धीरे चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अगर ओवरथिंकिंग लंबे समय तक बनी रहे और आपकी नींद, काम या रिश्तों को प्रभावित करने लगे, तो किसी चिकित्सक की सलाह लें ।

2. ओवरथिंकिंग के लक्षण क्या होते हैं?

ओवरथिंकिंग के कई सामान्य लक्षण होते हैं जैसे एक ही बात को बार-बार दिमाग में दोहराना, भविष्य की चिंता करते रहना, छोटी समस्याओं को बहुत बड़ा बना लेना और निर्णय लेने में मुश्किल महसूस करना। इसके अलावा कई लोगों को ज्यादा सोचने के कारण नींद की समस्या, मानसिक थकान और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी भी होने लगती है।

 

3. रात में ज्यादा सोचने की समस्या क्यों होती है?

रात के समय जब आसपास शांति होती है और दिनभर की गतिविधियां खत्म हो जाती हैं, तब दिमाग ज्यादा सक्रिय हो जाता है और दिनभर की चिंताएं या अधूरे काम याद आने लगते हैं। इसी कारण कई लोग रात में बिस्तर पर लेटते ही ज्यादा सोचने लगते हैं और उन्हें नींद आने में दिक्कत होती है। सोने से पहले मोबाइल का कम इस्तेमाल करना, गहरी सांस लेना और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाना इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

 

Article keywords:

  • Overthinking kya hai | Overthinking Meaning in Hindi

  • Overthinking se kaise bache.

  • Overthinking ko kaise dur kare.

  • Psychological तरीके Overthinking को रोकने के लिए।

  • Overthinking ko kaise roke or kam kare.

  • Overthinking ko rokne ke practical tips.

  • Overthinking Ko kaise control kare psychological trips

  • Overthinking or Anxiety  में अंतर।

  • Overthinking Quotes in Hindi.

  • The art of not overthinking Free download ebook In pdf format.

End Note: आशा करता आपको ये लेख (Overthinking se kaise bache ? 10 प्रभावी उपाय ओवरथिंकिंग को रोकने के ) अच्छा लगा होगा। अगर आपको इस लेख (Overthinking se kaise bache ? 10 प्रभावी उपाय ओवरथिंकिंग को रोकने के । ) को लेकर कोई भी सवाल है, तो आप मेरे से कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

मै आपके एक अच्छे मानसिक स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। 

– लेखक

कनिष्क शर्मा 📝

         
📲
Follow on WhatsApp Channel
         
🚀
Join Telegram Channel
Mental Health Mindfullness Overthinking सोचने कि आदत
Leave A Reply Cancel Reply

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Tags
Depression Drug Addiction Insomania Life Hacks Mental Health Mindfullness Overthinking Panic attack Quotes Self Help Social Anxiety Disorder Success Mindset अवसाद गांजा नशा नशे का सेवन नींद मन मानसिक बिमारी सफलता सामाजिक चिंता विकार सुविचार सोचने कि आदत
Topics
Recent Posts
  • Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Kare? 7 असरदार उपाय जो आपकी नींद तुरंत वापस लाएँगे
  • Ganje ka nasha kaise utare? (गांजा का नशा कैसे उतारे) 10 असरदार तरीके
  • सरकारी नशा मुक्ति केंद्र कहा है | Nasha mukti kendra near me
  • Depression Meaning in Hindi |💔 क्या डिप्रेशन आपको अंदर से तोड़ रहा है?
  • ये 30💪 Success quotes for Students in Hindi आपका जीवन बदल देंगे
  • Social Anxiety Meaning in Hindi: क्या यह सिर्फ शर्म है या सामाजिक चिंता विकार
  • घबराहट का सबसे जानलेवा अटैक | Panic attack symptoms in Hindi.
Most Read
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • Reddit
  • Twitter
  • Pinterest
  • Telegram
About Us

Kanishk Writes एक आधुनिक हिंदी ब्लॉग है जहाँ हम mental health in Hindi, self help, philosophy और healthy mindset पर गहराई से लेख साझा करते हैं।
यहाँ आपको प्रभावी life hacks, AI technology trends, modern living tips और ट्रेंडिंग आर्टिकल्स मिलेंगे।
हम spirituality, RSSB विचार, फिल्म और संस्कृति विश्लेषण के माध्यम से सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
हमारा उद्देश्य है जीवन में स्पष्टता, आत्मविकास और सफलता के लिए उपयोगी ज्ञान प्रदान करना।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Reddit Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Terms of Use
  • Terms and Conditions
  • Free Ebooks and Audiobooks
  • My Published Books
  • Guest Posting
  • Cookies
  • Sitemaps
  • DMCA Copyrights
  • Home
  • Latest Deals
© 2026 KanishkWrites. Designed by Kanishksharma.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.